फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a yuth death in saude arab

Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब में दुधारा क्षेत्र के युवक की मौत

Tue, 23 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
a yuth death in saude arab
दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेऊरा गांव निवासी मृतक परवेज अहमद की फाइल।
सेमरियावां। सऊदी अरब कमाई करने गया दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेऊरा गांव निवासी एक युवक की मक्का शहर में रविवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह एक फोनकॉल से घर पर खबर पहुंचते ही परिजन में गम में डूब गए।
विज्ञापन

पचदेऊरा गांव निवासी लगभग परवेज अहमद (28) पुत्र स्वर्गीय जाकिर अली सऊदी अरब के मक्का शहर में एक शेख के यहां घरेलू वाहन चलाता था। अभी कुछ माह पहले ही वह दूसरी बार गए थे। परिजनों को सोमवार सुबह खबर मिली कि परवेज की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। परवेज की अभी लगभग छह वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। परवेज के घर में पत्नी जमीला खातून व दो बच्चे लगभग पांच वर्षीय मो. उस्मान एवं पांच माह का पुत्र मो. रेहान है। परिजनों ने बताया कि रात में घरवालों से बात की, तो सब कुछ ठीक-ठाक होना बताया। मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन परेशान हैं और गांव लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से परिजनों के मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed