{"_id":"681cf2fac8c1f55e2a071805","slug":"a-youth-who-posted-a-pro-pakistan-status-was-beaten-up-and-handed-over-to-the-police-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132313-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तान समर्थित स्टेटस लगाने वाले युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तान समर्थित स्टेटस लगाने वाले युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Thu, 08 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान समर्थित स्टेटस लगाने वाले युवक को पकड़े हुए लोग
संतकबीरनगर। पाकिस्तान से तनातनी के माहौल के बीच विधियानी मोहल्ले में नाई की दुकान चलाने वाले एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट लगाकर अपने स्टेटस पर डाल दिया। इसके बाद मोहल्ले के राष्ट्रवादी लोगों के बीच आक्रोश हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब आक्रोशित जनता ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर मुकामी पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सहसराव माफी गांव का एक युवक रोजन अली विधियानी मोहल्ले में रहता है और नाई का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपने व्हाट्सअप पर पांच स्टेटस लगाए। स्टेटस में लिखा था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद क्या होगा। इसमें उसने अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, सलमान खान, करीना कपूर समेत कई फिल्म अभिनेताओं के हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर लहराते हुए दिखाया था।
यह लिखा गया था कि पाकिस्तान आफ्टर वार..., एक स्टेटस में सफेद रंग की पाकिस्तान लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए स्टेटस लगाया था और हाथ में नंगी तलवार थी। यह स्टेटस धीरे-धीरे पूरे नगर में फैल गया। इसके बाद राष्ट्रवादी युवाओं की टीम उसके घर पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। स्टेटस लगाने का मकसद पूछने पर उसने कहा कि मेरी जैसी मर्जी होगी वह करुंगा।
विज्ञापन
उसने यहां तक कह दिया कि इस धरती पर युद्ध के बाद पाकिस्तान पर कब्जा होगा। यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया और लोगों से शांत रहने की अपील भी की। वहीं युवक के पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।