फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A youth was attacked due to old enmity, FIR was lodged against four people.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked due to old enmity, FIR was lodged against four people.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम ढोढई निवासी ध्रुपसिंह यादव ने थाना खलीलाबाद में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 8:00 बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही राम सवारे, राम छैल, राममूरत तथा मनोरमा पत्नी राम सवारे ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर से पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर गांव के दिलीप, प्रेमसागर, और सुफ़िया सहित अन्य लोग पहुंच गए। जिनके हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी गिर गया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed