फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A youth died due to dip in Tameswarnath pond

युवक की मौत

Mon, 12 Aug 2019 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
A youth died due to dip in Tameswarnath pond
मृतक शिव शंकर की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
तामेश्वरनाथ पोखरे में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दुकान लगाया था युवक
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम स्थित पोखरे में सोमवार की भोर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।

गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा निवासी शिव शंकर अपने भाई रमाशंकर के साथ तामेश्वरनाथ मेले में दुकान लगाए हुए थे। सोमवार की भोर में शिवशंकर 21 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश अग्रहरी पोखरे में नहाने गया। उसी दौरान वह पोखरे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके भाई रमाशंकर ने बताया कि रविवार की रात में शिवशंकर पोखरे में नहाने चला गया। कुछ देर बाद वह वापस नहीं लौटा तो उसके खोजते हुए पोखरे के पास गया। उसके बाद मंदिर प्रशासन को सूचना दी। परिसर में बने पुलिस चौकी को सूचना दी तो पुलिस कर्मियों ने फोटो दिखाई और बताया कि इस युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई है। उसे जिला अस्पताल ले गए है। वह जिला अस्पताल आकर अपने भाई की पहचान की। उसके बाद जिला अस्पताल में उसके रिश्तेदार जुट गए। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed