{"_id":"65a98aaff51fda71400680dd","slug":"a-youth-body-found-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8496-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर मिला युवक का शव
Fri, 19 Jan 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सरैया बाईपास के निकट स्थित धर्मकांटा के पास बुधवार की देर शाम एक युवक के शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नवीन सब्जी मंडी सुरेश यादव ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में भेजवा दिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि हाईवे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। धमैचा गांव के चौकीदार दिनेश कुमार की सूचना पर शव को 72 घंटे पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।