{"_id":"60ef221a8ebc3edf8f0462a9","slug":"a-youth-body-found-in-pond-khalilabad-news-gkp401871069","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में मिली युवक की लाश
दो दिन से लापता था रमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार की सुबह बकौली खुर्द गांव के पास स्थित पोखरे में युवक की लाश गांव के लोगों ने देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलावाया। उसकी शिनाख्त बगल के गांव सुरैना निवासी 32 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांववालों ने बताया कि रमेश की 30 वर्षीय पत्नी अनीता अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके गई थी। सोमवार की शाम रमेश फोन पर पत्नी से बात करते हुए कहा कि इसी वक्त घर चली आए। शायद शाम के समय अनीता ने आने में असमर्थता जाहिर की और मायके से लौटी नहीं। गांव के लोगों ने बताया कि रमेश उसी समय घर से निकला और वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह उसकी लाश गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बकौली खुर्द गांव के पास स्थित पोखरे में तैरती मिली। रमेश की मौत पर उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि रमेश के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जैैैैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई आगे की कार्रवाई की जाएगी।