{"_id":"6727be298fceb1b018014e18","slug":"a-young-man-who-had-come-to-immerse-the-idol-died-due-to-drowning-in-a-pond-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123205-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन कराने आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन कराने आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बखिरा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक की शनिवार को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबने से मौत हो गई। युवक धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव में दोस्त की मौसी के यहां आया था। वह गांव की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विश्वनाथ (22 वर्ष) पुत्र मोहलू प्रजापति दोस्त मोनू की मौसी के यहां धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव आया था। शनिवार को वह दोनों गांव के ही लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। दोनों डीजे के धुन पर नाचते गाते बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पोखरे तक आए और मूर्ति विसर्जन कराने में लग गए। विसर्जन शनिवार की देर शाम को हुआ था। विसर्जन के बाद जब सभी लोग घर जाने लगे तो मोनू को विश्वनाथ नहीं दिखाई दिया, तो उसे शंका होने लगी और विश्वनाथ को ढूंढने लगा।
युवक के गायब होने की सूचना धीरे-धीरे फैलने लगी। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो रात से ही गोताखोरों के मदद से पोखरे में विश्वनाथ की तलाशी की जाने लगी। पूरी रात बीत जाने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम स्टीमर लेकर पानी में उतरी और तलाश शुरू की। बीच-बीच में स्थानीय मछुआरों द्वारा महाजाल डाल कर भी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रविवार दोपहर बाद काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पोखरे से मिला।