{"_id":"6452aa9ff902b1ce43046c04","slug":"a-young-man-was-injured-by-hitting-a-brick-in-enmity-khalilabad-news-c-7-1-150989-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में ईंट से प्रहार कर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में ईंट से प्रहार कर युवक को किया घायल
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के कुकुरडांड़ निवासी बाइक सवार युवक को भगवानपुर निवासी दो सगे भाइयों ने रंजिश की वजह से मंगलवार को ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
रामधनी ने बताया कि दो मई को उसका भतीजा इंद्रजीत गांव के ही राजन के साथ बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर से बाइक से घर आ रहा था। पुरानी रंजिश की वजह से भगवानपुर निवासी निर्मल यादव के बेटे करन व अर्जुन ने उसके भतीजे इंद्रजीत की बाइक को रोककर ईंट से प्रहार कर दिया।
हमले में उनके भतीजे के सिर में चोटें आईं। घायल भतीजे इंद्रजीत की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी करन और अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।