फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man was duped of Rs 20,000 after he made him download an app.

Sant Kabir Nagar News: एप डाउनलोड कराकर, युवक से 20 हजार की ठगी

Fri, 22 May 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 20,000 after he made him download an app.
संतकबीरनगर। जनपद के थाना मेंहदावल क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर एक युवक को एप डाउनलोड कराया और उसके क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत मिलने पर साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी।
विज्ञापन

हरपुर पंचनौरी निवासी राम आशीष यादव के पास अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया। आरोपी ने युवक को एक संदिग्ध एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने के बाद साइबर अपराधी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने थाना मेंहदावल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम और आरक्षी दीपक सिंह ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर संबंधित बैंक एवं ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित किया। तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई के जरिए पूरी 20 हजार रुपये की वापस करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed