{"_id":"688d01f0cd62b2939f044d5b","slug":"a-young-man-trapped-in-the-debt-trap-of-microfinance-companies-committed-suicide-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-1023395-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज जाल में फंसे युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज जाल में फंसे युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
दिनेश की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज के जाल में फंसे गंगा देवरिया गांव के दिनेश (27) नाम के युवक ने खुदकुशी कर ली। दिनेश के भाई कोदई का आरोप है कि समूह लोन की किस्त के लिए माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट दिनेश को प्रताड़ित कर रहे थे। तंग आकर उसने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शुक्रवार को परिवार ने खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
गंगा देवरिया गांव निवासी कोदई ने बताया कि 30 जुलाई की दोपहर में करीब दो बजे उसके छोटे भाई दिनेश ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी और कोदई को दी। आनन-फानन में दिनेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने दिनेश को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में 30 जुलाई की ही रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे कोदई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पांच माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का लोन दिनेश पर था। इन कंपनियों के एजेंट दिनेश को किस्त के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। तंग आकर बुधवार को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।