{"_id":"6a0dfdf1d4b08fed7e0d0946","slug":"a-young-man-injured-in-a-fight-died-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150866-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर के मोहल्ला टेलीटोला काजीपुर में सोमवार की देर रात दो पक्षों के बीच वीडियो बनाने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ स्थित केजीएमयू में मंगलवार की देर रात मौत हो गई। जहां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मृतक के बाबा ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को एफआईआर के लिए पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब हो कि मगहर के काजीपुर स्थित मोहल्ला टेलीटोला निवासी विपिन पुत्र संजय गुप्ता व दो युवकों के बीच सोमवार की देर रात्रि वीडियो बनाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष घायल हो गए। बिपिन को गंभीर चोटें आ गई। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बाबा रामउग्रह ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दिए पत्र में लिखा है कि उसका पौत्र विपिन मजदूरी करके घर आकर छत पर खाना खा रहा था कि तभी बगल के रहने वाले युवकों द्वारा उसके खाने में पानी फेंक दिया गया और उसके बोलने पर वीडियो बनाने लगे।
इसकी शिकायत करने के लिए उसका पौत्र उसके माता9पिता से शिकायत करने लगा। तभी विपक्षियों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।