{"_id":"6939c635b10296c08201d385","slug":"a-yoga-session-was-organized-at-the-police-lines-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142559-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइन में हुआ योग सत्र का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइन में हुआ योग सत्र का आयोजन
Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बुधवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु सीताराम ने महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया।
पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक ने सूक्ष्म व्यायाम अनुलोम-विलोम, कपालभाति, पद्मासन तथा वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, श्वासन, ताड़ासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। आसन, प्राणायाम, मुद्रा से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और नियमित अभ्यास की के लिए प्रोत्साहित किया। योग गुरु ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। संवाद