फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A woman riding a scooter lost control and fell from the Mukhalispur overbridge, and is seriously injured.

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर ओवरब्रिज से बेकाबू होकर िनीचे गिरी स्कूटी सवार महिला, गंभीर

Tue, 28 Oct 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A woman riding a scooter lost control and fell from the Mukhalispur overbridge, and is seriously injured.
खलीलाबाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार सुबह पांच बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया, अनियंत्रित स्कूटी सवार महिला ओवरब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान प्रियंका सिंह (40), पत्नी पंकज सिंह, निवासी ओनिया, कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बरदहिया अनिल कुमार ने बताया कि प्रियंका सिंह सुबह अपने ससुराल ओनिया से मायके बिधियानी जा रही थीं। खलीलाबाद शहर के रेलवे ओवरब्रिज मुखलिसपुर धनघटा मार्ग मोड पर क्राॅस करने के दौरान बारिश के दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद महिला स्कूटी से छिटककर नीचे जूस की दुकान के टीनशेड पर गिर गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान महिला के पति का फोन आने पर उनकी पहचान हो सकी। जिला अस्पताल पर प्राथमिक उपचार के बाद पति के पहुंचने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed