फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A woman reached Sant Kabir Nagar's Samadhan Diwas with oil, returned on DM's assurance

समाधान दिवस: बोतल में ज्वलनशील पदार्थ ले पहुंची महिला, मचा हड़कंप- DM ने दिलाया ये भरोसा, संतुष्ट हो लौटी

Sat, 27 Jul 2024 05:56 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

खलीलाबाद कोतवाली परिसर में डीएम व एसपी थाना समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर जिले के कटसहरा निवासी लालती देवी डीएम व एसपी के समक्ष पहुंची, इनके हाथ में बोतल थी। इसी बीच एसपी के सुरक्षा कर्मियों की नजर महिला के हाथ में बोतल पर पड़ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसे बोतल का ढक्कन खोलते देखकर सुरक्षा कर्मी ने लपककर हाथ से बोतल छीन लिया।

विज्ञापन
A woman reached Sant Kabir Nagar's Samadhan Diwas with oil, returned on DM's assurance
समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान एक महिला बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंच गई। जैसे ही उसने बोतल निकाला उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला से बोतल छीन लिया।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की सजगता से कोई बड़ी घटना नही हुई। महिला का आरोप था कि उसके जमीन का वरासत किसी और ने करा लिया था। बाद में अधिकाारियों ने फरियाद सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


खलीलाबाद कोतवाली परिसर में डीएम व एसपी थाना समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर जनपद के कटसहरा निवासी लालती देवी डीएम व एसपी के समक्ष पहुंची। एसपी के सुरक्षा कर्मियों की नजर महिला के हाथ में पकड़ी बोतल पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

A woman reached Sant Kabir Nagar's Samadhan Diwas with oil, returned on DM's assurance
ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची महिला को पुलिसकर्मियो ने संंभाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब तक कोई कुछ समझ पाता उसे बोतल का ढक्कन खोलते देखकर सुरक्षा कर्मी ने लपककर हाथ से बोतल छीन लिया और कार्यालय में लेकर चले गए। इसके बाद महिला अपनी शिकायतों के प्रपत्रों को अधिकारियों के सामने दिखाने लगी।

महिला लालती देवी का आरोप था कि उसकी जमीन खलीलाबाद तहसील के कुईकोल में है। विपक्षियों ने उसके पिता से गलत तरीके से रजिस्टर्ड वसीयत कराकर जमीन हथिया लिया है। पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी उसे जमीन पर कब्जा नही मिल पा रही है।

इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़कर कुर्सी पर बैठाया। डीएम ने परेशान शिकायत कर्ता को पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पिलाने के बाद उसके शांत होने पर उसकी फरियाद सुनी। संबंधित अधिकारियों को प्रपत्र देकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम के पहल से महिला आश्वस्त होकर दफ्तर से वापस लौट गई।


 

A woman reached Sant Kabir Nagar's Samadhan Diwas with oil, returned on DM's assurance
समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली थाने में आए फरियादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दबाव बनाने के लिए अपनाने लगे ये रास्ता
कलेक्ट्रेट के अधिकारियों में ये चर्चा का विषय हो गया कि अब लोग अपनी मांग मंगवाने के लिए इस खतरनाक रास्ते को अपनाने लगे हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपनी बातें मनवाई जा सकती है। संतकबीरनगर में एक सप्ताह में ऐसे दो मामले सामने आ गए।

जबकि, गोरखपुर पुलिस दफ्तर में भी पिछले दिनों एक ऐसा ही मामले सामने आया था। लोगों का भी मानना है कि ऐसे प्रयासों में जरा सी चूक होने पर जान का खतरा बन जाता है। या शारीर का कोई अंग अगर प्रभावित हो गया तो पूरा जीवन फिर बेहद कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed