फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A woman died after being hit by a truck in Sihapar

Sant Kabir Nagar News: सीहापार में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 09 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A woman died after being hit by a truck in Sihapar
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी महिला की मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की देर शाम को मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज अमरनाथ यादव ने बताया कि कांशीराम आवास निवासी ज्योति (24) शुक्रवार को मगहर निवासी एक युवक सूरज गुप्ता के साथ गोरखपुर गई थी। वहां से दोनों बाइक से खलीलाबाद आ रहे थे। सीहापार रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में युवक सुरक्षित बच गया जबकि ज्योति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि उक्त महिला ने अपने पति को छोड़कर कर मायके में रहती थी। पहले की शादी से उसका एक बच्चा था जो पूर्व पति के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed