{"_id":"6828d3a19529b1959f04f8bb","slug":"a-woman-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132737-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान
Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरोजा देवी फाइल फोटो
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी गांव की एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
पैड़ी गांव की सरोजा देवी (45) पत्नी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार की रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर रात 11.19 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचे। जांच के दौरान डाक्टरों ने महिला सरोजा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला का पति ठेला चलाता है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। मृतका का मायका बस्ती जनपद के कुसमऊ गांव में है। इस मामले में सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। अभी तक इस किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।