फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A teenager who went to attend the funeral of an elderly man in the village drowned in Saryu and died

Sant Kabir Nagar News: गांव के बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में गया किशोर सरयू में झूबा, माैत

Thu, 03 Apr 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to attend the funeral of an elderly man in the village drowned in Saryu and died
धनघटा। बुजुर्ग व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आए एक छात्र की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से खोजकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनघटा थानाक्षेत्र के ही औराडाड़ गांव के निवासी बुजुर्ग संत विजय सिंह (70) की मौत हो गई थी। गांव के लोग उनके शव का दाह संस्कार करने के लिए सरयू नदी के दौलतपुर घाट पर पहुंचे थे। इस दाह संस्कार में शामिल होने के लिए औराडाड़ गांव के तेज कुमार सिंह का बेटा जगदंबा सिंह उर्फ गुडलक सिंह (17) भी पहुंचा था।
विज्ञापन

तकरीबन 11 बजे के करीब लोग पचगोइठी देने के बाद अंतिम संस्कार में आए लोग नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान जगदंबा सिंह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। इस दौरान किसी ने ध्यान भी नहीं दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लोग जगदंबा को खोजने लगे तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद लोगों ने वहां पर खोजबीन शुरू की और डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पर पुलिस बल के साथ ही साथ अन्य तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और थाना अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए किशोर की तलाश नदी में किया जाने लगा। तकरीबन दो घंटे की तलाश के बाद जगदंबा का शव बरामद हो पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed