फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A target has been set to provide employment to one lakh youth every year: MLA

प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित : विधायक

Mon, 04 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A target has been set to provide employment to one lakh youth every year: MLA
संतकबीरनगर। विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल में सोमवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे युवा उद्यामियों को उद्योग आदि लगाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजनान्तर्गत समस्त प्रदेश में प्रति वर्ष 01 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं रोजगार उन्मुक्ता हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारंभ किया गया है, यह योजना युवाओं के रोजगार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है।
विज्ञापन

जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होगें। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने कहाकि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 1700 के सापेक्ष 1266 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को अग्रसारित किया जा चुका है। जिसमें से 376 आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके हैं तथा 353 वितरण हो चुके हैं। उन्होंने कहाकि युवाओं द्वारा सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed