Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A surge of faith at the riverbanks... devotees offered 'arghya' to the Sun.

Sant Kabir Nagar News: घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब... व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith at the riverbanks... devotees offered 'arghya' to the Sun.
छठ पर्व को लेकर पूजा पाठ करती महिलाएं-संवाद
संतकबीरनगर। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान के दीर्घायु के साथ सुख-समृद्धि की कामना की कामना की। आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन


चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को दोपहर तीन बजे ही छठ व्रतियों का नदी घाटों पर आना-जाना शुरू हो गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ डाला लेकर निकले। स्थिति यह रही कि शाम साढ़े चार बजे तक सभी श्रद्धालु छठ माता की वेदियों पर पूजन करके सूप में पूजा का सामान और दीपक लेकर पानी में उतर गईं।
विज्ञापन

छठ गीत गाते हुए महिलाओं और पुरुषों की टोलियां सूर्य के डूबने का इंतजार करने लगीं। शाम सूर्य के डूबते ही महिलाओं ने उनको अर्घ्य देना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ नदी घाटों पर जुटी रहीं। खलीलाबाद में सबसे अधिक भीड़ पक्का पोखरा पर रही। यहां हजारों श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के शुगर मिल परिसर पोखरा, मां समय जी पोखरा विधिवानी, अमृत सरोवर बरई टोला, गोला बाजार का पक्का पोखरा के साथ ही सरैया, मिश्रौलिया, पटखौली, मोहद्दीनपुर, सरौली, गोरखल, गौसपुर, कसैला, डीघा समेत अन्य स्थानों पर भी छठ पर्व उल्लास से मनाया गया।
-----------
आज उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

छठ पूजा के चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान व्रती महिलाएं सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान महिलाओं की टोली सूर्योदय से पूर्व ही नदी घाटों पर निकल जाएंगी। उदीयमान सूर्य की पूजा सोमवार को प्रातःकाल 6:07 बजे होगी। छठ के इस महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए डाला लेकर नाचते-गाते श्रद्धालु नदी घाटों पर पहुंचेंगे। इस दौरान बैंड बाजा और डीजे साथ लोग पहुंचेंगे। साथ ही गीत गाते हुए महिलाओं की टोलियां रहेंगी।
-----

छठ मैया के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
छठ घाटों पर जाते हुए महिलाएं छठ माता के गीतों को गाती हुई चल रहीं थीं। छठ गीतों में केरवा जे फरेला घवद में... गीत गाकर व्रत की शुरुआत करते हैं। इस गीत ने लोगों के दिलों में आस्था का संचार किया। वहीं महिलाओं ने कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय.. गीत के जरिये घाट पर जाने वाली परंपरा को सजोया। ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय गीत की गाकर अपने वियोग का प्रदर्शन किया।


-----------
व्रती महिलाओं ने किया छठ माता का दर्शन
जिले के विभिन्न नदी घाटों पर छठ माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। महिलाओं ने छठ माता की मूर्ति का दर्शन किया तथा उनसे आशीर्वाद मांगा। जिला मुख्यालय पर पक्का पोखरा के साथ ही शुगर मिल परिसर में बने पोखरे पर छठ माता की मूर्ति बनाई गई थी। वहीं मगहर, हरिहरपुर, महुली, बेलहरकला, राजघाट, मेहदावल, बखिरा, लोहरौली, नाथनगर, काली जगदीशपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित छठ माता की मूर्तियों के लोगों ने दर्शन किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed