फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A strong nation will be built from an organized Hindu society.

Sant Kabir Nagar News: संगठित हिंदू समाज से होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण

Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A strong nation will be built from an organized Hindu society.
मेड़रापार में हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
तिघरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार (गोरक्ष प्रांत) सुशील ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में है। संगठित समाज ही देश और संस्कृति की रक्षा कर सकता है। वे रविवार को कंपोजिट विद्यालय मेड़रापार में आयोजित हिंदू सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कार, परंपरा और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेंगे। विशिष्ट अतिथि आचार्य धरणीधर महाराज ने जाति-पंथ से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता पर बल दिया और कहा कि सहयोग के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। गंगाधर पाठक ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए हिंदू समाज का संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने इतिहास और पड़ोसी देशों में हिंदुओं की स्थिति से सीख लेने की बात कही।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापक भागीरथी और समूह संरक्षिका पूनम गुप्ता ने भी समाज की एकजुटता पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती से हुआ। बच्चों ने साम्भा जी का नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर संघ के जिला कार्यवाह सौरभ, खंड कार्यवाह सर्वेश, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह, डॉ. हरिओम बख्शी, सुरेंद्र कुमार पाठक, विनोद मद्देशिया, देवेश सिंह बघेल, विवेक प्रताप सिंह, आकाश गौरव, मंडल अध्यक्ष राजू भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनिराम यादव, राजेश गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, प्रवीण कुमार, सुनीता, प्रमिला, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

मेड़रापार में हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक

मेड़रापार में हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed