फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A safety audit of schools will be conducted.

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों का करवाया जाएगा सुरक्षा ऑडिट

Fri, 25 Sep 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A safety audit of schools will be conducted.
संतकबीरनगर। जनपद के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों का चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा ऑडिट और जोखिम मूल्यांकन कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


जिले में 1247 परिषदीय, 34 सहायता प्राप्त, 280 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। ऑडिट में विद्यालय भवन की मजबूती से लेकर आग और विद्युत सुरक्षा, आपदा से निपटने की तैयारी, पेयजल, स्वच्छता और दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं की जांच होगी। इसके लिए राज्यस्तर से टीम गठित की गई है। इनमें सिविल और स्ट्रक्चरल विशेषज्ञ, फायर व इलेक्ट्रिकल सेफ्टी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके लिए एआई लैस समर्पित नाम से मोबाइल एप विकसित किया गया है। नई व्यवस्था से विद्यालयों में मौजूद सुरक्षा खामियों को दूर कर उन्हें अधिक सुरक्षित और आपदा प्रतिरोधी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की गाइडलाइन के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया जाएगा। निरीक्षण के बाद प्रत्येक विद्यालय की सुरक्षा स्थिति और सामने आई कमियों का विश्लेषण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों का मूल्यांकन होगा।

---------
आपातकालीन तैयारियों का ब्योरा भी दर्ज होगा
एप में विद्यालय की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। विद्यालय भवन की संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, आपदा जोखिम और आपातकालीन तैयारियों का ब्योरा भी दर्ज होगा। विद्यालय सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की फीडिंग पूरी करने के बाद एप ऑटो चेकिंग कर यह बताएगा कि स्कूल की सुरक्षा में क्या जरूरत है। इससे शासन-प्रशासन उन कमियों को दुरुस्त कर सुरक्षा दायरा मजबूत कर सकेंगे। सुरक्षा ऑडिट से पहले जिलास्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति बनेगी। समिति के अध्यक्ष डीएम होंगे। समिति में बीएसए, डीआईओएस, डायट प्राचार्य को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed