{"_id":"681a4c9facf883eb2502a85e","slug":"a-reward-of-rs-15000-each-has-been-announced-on-six-wanted-accused-khalilabad-news-c-7-gkp1046-926505-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह वांछितों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह वांछितों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित
Tue, 06 May 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी ने लंबे समय से चार थानों के छह वांछितों की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। राजघाट, कोतवाली, हरपुर-बुदहट और रामगढ़ताल थाने की पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश है। कई बार दबिश देने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक, राजघाट थाने से धोखाधड़ी के केस में वांछित संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के सिसवा दाखिली निवासी फुरकान अली निजामी और फारुक अली पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। हरपुर-बुदहट थाने से धोखाधड़ी के केस में वांछित संतकबीरनगर के खलीलाबाद मगहर भरपुरवा निवासी मो. इश्तियाक उर्फ इश्तियाक अब्दुल मजीद खान और मो. शहाबुद्दीन पर 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया। इसी तरह कोतवाली थाने से धोखाधड़ी केस में वांछित बस्ती पैकोलिया क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी दिलीप कुमार और रामगढ़ताल थाने से जालसाजी के मामले का वांछित गोला के नवली गांव निवासी सचिन कुमार पांडेय पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस व एसओजी टीम लगी है। संवाद