{"_id":"69c05af67534ae0e2408589d","slug":"a-report-has-been-filed-for-beating-up-a-brother-in-law-and-sister-in-law-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147909-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: देवर-भाभी को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: देवर-भाभी को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 23 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ले में महिला व उसके देवर की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जयनाथ सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की है। सपना ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर में टाइल्स लगवा रही थी। इसी दौरान अचानक गांव निवासी जयनाथ सिंह उनके घर पर आए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि, जयनाथ सिंह ने न केवल उन्हें मारा, बल्कि उनके घर के सामने टाइल लगा रहे उसके देवर को भी पीटा। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन