Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A rally was taken out in Khalilabad under the 'School Chalo' campaign.

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out in Khalilabad under the 'School Chalo' campaign.
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय तामा के शिक्षकों व बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अभिभावकों को अपने पाल्यों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहने पाएंगे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय तामा के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों के साथ लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय से बाहर रह गए (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली में सहायक अध्यापक सुषमा यादव, शोभा देवी, अल्का वर्मा, अमित यादव, शिक्षा मित्र रुक्मिणी, अहिल्या, सुभावती, अजय कुमार भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed