फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A rabid dog bit seven people; a woman is in serious condition.

Sant Kabir Nagar News: पागल कुत्ते ने सात लोगों को काटा, महिला की हालत गंभीर

Sun, 08 Feb 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A rabid dog bit seven people; a woman is in serious condition.
कुत्ते के डर से बछईपुर गांव में पसरा सन्नाटा-संवाद
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में पागल कुत्ते ने सात लोगों को काट लिया। एक की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कुत्ते के आतंक से सहमे गांव के लोग घर से निकलने में डर रहे हैं। जरूरी होने पर डंडा लेकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पौली ब्लाॅक के बछईपुर में तीन दिनों से पागल कुत्ते का आतंक है। कुत्ते ने बछईपुर समेत बगहिया, भोतहा, तेजपुर गांवों के लोगों को सकते में डाल दिया है। गांव की किरण देवी, कमरुन्निसा, सरफराज, बबलू समेत सात लोगों के अलावा कुत्ते ने तीन बकरियों को भी काट लिया। इन लोगों का शनिचरा बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया। उन्हें एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। किरन पत्नी राजेश को शुक्रवार को कुत्ते ने काट लिया था।
विज्ञापन

उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है। गांव के सूरज कन्नौजिया, रामवृक्ष, साधू, महेंद्र यादव, देवी चरण, शिवपूजन, शमीम, अतवारी आदि का कहना है कि गांव में ही कुत्ता रहता था। तीन से वह आक्रामक हो गया है। जिसे देख रहा है, दौड़ा ले रहा है। गांव में सात लोगों को काट चुका है। कुत्ते के डर से लोग घर से कम निकल रहे हैं। जो निकल रहे हैं वे डंडा लेकर निकल रहे है। बच्चें स्कूल जाने से डर रहे हैं। लोगों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। प्रधान बछईपुर रमेश यादव ने कहा कि कुत्ते को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शेल्टर होम बनाने का दिया है आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर के अपने आदेश में कहा था कि अगर कुत्ते के काटने से किसी की मौत होती है तो उसका मुआवजा सरकार व निकाय को देना होगा। कुत्तों को सड़कों से हटाया जाए। लेकिन, नगर पालिका और ब्लाॅक अधिकारियों के पास अभी तक शेल्टर होम के लिए जगह उपलब्ध नहीं हुई है। इस ओर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। बीडीओ पौली श्वेता वर्मा ने बताया कि शेल्टर होम के लिए अभी कोई योजना नहीं है। जैसा आदेश आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


0
जाड़े में हमलावर हो जाते हैं कुत्ते

पशु चिकित्साधिकारी शनिचरा बाजार आनंद सिंह का कहना है कि ठंड के बीच कुत्ते भी हमलावर हो चुके हैं। यह किसी को भी दौड़ा लेते है। ऐसे में लोगों को बचकर रहना चाहिए। कुत्ता, सियार, बिल्ली, बंदर अगर किसी को काट लेते हैं तो उसे एंटी रैबीज जरूर लगवाना चाहिए। यह 24 घंटे के अंदर लगवा लेना चाहिए। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि जिस कुत्ते ने काटा है, वह किस नस्ल का है और उसे एंटी रैबीज लगी है या नहीं।

कुत्ते के डर से बछईपुर गांव में पसरा सन्नाटा-संवाद

कुत्ते के डर से बछईपुर गांव में पसरा सन्नाटा-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed