फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A python has taken up residence in Tetar village in Siwan district, causing panic among the villagers.

Sant Kabir Nagar News: सिंघापुर से टेटार के सिवान तक अजगर का ठिकाना, दहशत में ग्रामीण

Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A python has taken up residence in Tetar village in Siwan district, causing panic among the villagers.
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघापुर से टेटार गांव के सिवान तक अजगर ने ठिकाना बना लिया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों को घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। परिवार की सुरक्षा के लिए लोग रतजगा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कठिनइया नदी के किनारे बसे सिंघापुर गांव से टेटार सिवान तक एक पखवाड़े से अलग-अलग जगह पर अजगर दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अजगरों की संख्या में काफी इजाफा हो चुका है। गांव के परिषदीय विद्यालय के पीछे बाग में तो अजगर ने जमीन के अंदर मान (गुफा) बना लिए हैं। इससे ग्रामीण दहशतजदा हैं। आबादी क्षेत्र के निकट अजगर दिखने से लोगों का चैन सुकून छिन गया है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान बंशी धर पांडेय, संजय पांडेय, महात्म चौधरी, राकेश, बाल कृष्ण, बलिराम आदि ने बताया कि गांव के निकट अजगर के विचरण करने से काफी भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम इसके प्रति लापरवाह बनी हुई है। जिला प्रशासन तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए अजगरों को पकड़कर जंगल ले जाकर छोड़ने की व्यवस्था करे। अगर इसमें लापरवाही की गई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
तीन बकरियों को बना चुके हैं शिकार

सिघापुर के ग्रामीणों ने बताया कि अजगर अब तक तीन बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। टेटार गांव के अली रजा, हद्दीस, मजीद की एक-एक बकरी को चरते समय अजगर ने जकड़ कर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से पशु पालकों में भय बना हुआ है।

मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है। मौके पर जाकर रेक्सयू कर अजगर को पकड़ा जाएगा। -विवेक कुमार पाठक, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed