फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A proposal worth Rs 42 crore was approved in the district panchayat meeting.

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत की बैठक में 42 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A proposal worth Rs 42 crore was approved in the district panchayat meeting.
जिला पंचायत की बैठक को संबो​धित करते जिला पंचायत अध्यक्ष-संवाद
संतकबीरनगर। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश की गई 42 करोड़ 24 लाख 20 हजार की कार्ययोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की मौजूदगी में हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशुतोष कुमार ने वर्तमान वित्तीय सत्र का विभाग का लेखा-जोखा सदन के पटल पर रखा। जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। जिला पंचायत सदस्यों ने नए वित्तीय सत्र के लिए अपने-अपने क्षेत्र की विकास कार्यों की योजनाओं को सदन के सामने प्रस्तुत किया। जो योजनाएं स्वीकृति की गईं हैं, उनमें जिला निधि से दुकान एवं अन्य निर्माण कार्य, सामान्य प्रशासन, कांजी हाउस, 15 वां वित्त आयोग आदि मद शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि सदस्यों के मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह सदन सदैव समर्पित हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनपद के सभी वार्डों में विकास की गति तेज करने के लिए सदन संकल्पित है। सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जिन कार्ययोजना पर कार्य अधूरा रह गया है उन्हें आने वाले सत्र में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने कठिनइया नदी के खरवनिया कला घाट पर पुल बनाने, देवरिया गंगा के सरयू नहर पर पुल, कठिनइया नदी की सफाई, प्रसिद्ध नरोत्मदास की तपोस्थली कोनी, बाबा फूटेश्वरनाथ की कुटी सिकरी, प्राचीन महादेव मंदिर गोरयाभार समेत कई मंदिरों के सुंदरीकरण की मांग की। उन्होंने विषया हन्नू से गजपुर, सिकरी से महुआर आदि सड़कों के मरम्मत की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, गौहर अली खां, राहुल यादव बादल, हनुमान कन्नौजिया, मोहम्मद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed