फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A person who went to graze cows died after falling into Aami river.

Sant Kabir Nagar News: गाय चराने गए शख्स की आमी नदी में गिरने से मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
A person who went to graze cows died after falling into Aami river.
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक राम परीखन के परिजन।
संतकबीरनगर/बघौली। कोतवाली क्षेत्र के चौरी निवासी शख्स की शनिवार की देर शाम आमी नदी में गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौरी गांव निवासी रामपरीखन सिंह (58) शनिवार की शाम को गाय चराने आमी नदी के पास गए थे। गाय पानी में चली गई। उसे निकालने की कोशिश करने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह नदी में चले गए। कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामपरीखन सिंह के छोटे बेटे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिताजी नदी के पास गाय को चराने गए थे। उसी दौरान नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। रामपरीखन सिंह की मौत से पत्नी मुराती देवी, बहू मीरा देवी, संजू तथा छोटा बेटा धर्मेंद्र सिंह, बड़ा बेटा रविंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed