{"_id":"68b1ebefabfd45d00907b75b","slug":"a-person-found-unconscious-in-a-field-dies-police-investigating-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137681-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत में अचेता मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत में अचेता मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
- मगहर के रसूलाबाद गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित रसूलाबाद गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव वालों ने उसे खेत में अचेत देखकर शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मगहर चौकी क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी फूलचंद्र गुप्ता (41)पुत्र अधारे शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे के आसपास गांव के बाहर स्थित अपने धान के खेत में पानी चलाने गए थे। लगभग दो घंटे बाद खेत की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने फूलचंद्र को खेत में अचेत पड़े देखा। इसके बाद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। माैके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।