फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A person caught with marijuana gets one year imprisonment

Sant Kabir Nagar News: चरस के साथ पकड़े गए शख्स को एक वर्ष की कैद

Wed, 02 Apr 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A person caught with marijuana gets one year imprisonment
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट देवेंद्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट ने 500 ग्राम चरस रखने के दोषी हरिद्वार उर्फ रामू को एक वर्ष कारावास व एक हजार रुपये अर्थ दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

अर्थ दंड अदा न करने पर दोषी को पांच दिवस और कारावास भुगतना पड़ेगा। दोषी द्वारा पूर्व में कारावास में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
थाना दुधारा में एसआई अशोक कुमार सिंह यादव ने सात जनवरी 2012 को आरोपी हरिद्वार उर्फ रामू निवासी रनियापुर थाना खरगुपुर जिला गोंडा के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज कराया था। बुधवार को आरोपी हरिद्वार उर्फ रामू हिरासत में न्यायालय में उपस्थित होकर अपराध को स्वीकार करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट देवेंद्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी हरिद्वार उर्फ रामू को एनडीपीएस एक्ट में दोषी पाए जाने पर एक वर्ष कारावास व एक हजार रुपये अर्थ दंड से दंडित किया। इसके साथ ही पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किए जाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed