फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A new dawn for tourism at Bakhira Lake eco-park to be developed too

Sant Kabir Nagar News: बखिरा झील में होगा पर्यटन का ‘नया सवेरा’, ईको पार्क भी बनेगा

Thu, 27 Aug 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A new dawn for tourism at Bakhira Lake eco-park to be developed too
संतकबीरनगर। बखिरा झील को इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन

वहीं, झील क्षेत्र में इको पार्क बनाने के लिए शासन से 156 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पार्क का शिलान्यास 11 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान किया गया। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। बखिरा झील को विकसित करने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अब इस दिशा में तेजी दिखाई दे रही है। प्रशासन की योजना झील को पूर्वांचल के प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की है। इसके तहत नेचर टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स, इको रिजॉर्ट और जंगल कैंपिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।परियोजना के तहत करीब 58.9 एकड़ भूमि में बखिरा झील का विकास प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यहां नौका विहार मंच, झील के किनारे कैफेटेरिया, होटल, परिवहन सुविधाएं, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इको पार्क के निर्माण से भी क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको पार्क में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ः इको पार्क में प्रकृति के बीच सैर, मनोरंजन और आराम के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां बोटिंग के साथ टहलने के लिए सुंदर पाथवे, बोर्डवॉक और एलिवेटेड पाथवे बनाए जाएंगे।
पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे, घास के मैदान और थीम आधारित उद्यान भी विकसित किए जाएंगे।
झील के मनोरम नजारे का आनंद लेने के लिए जगह-जगह आरामदायक बेंच और शेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed