फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A law officer was caught taking a bribe of five thousand rupees

Sant Kabir Nagar News: पांच हजार घूस लेते कानूनगो को दबोचा

Thu, 19 Jun 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
A law officer was caught taking a bribe of five thousand rupees
आरोपी  कानूनगो रामकुशल।
बखिरा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती व संतकबीरनगर की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को घूस लेते समय मेंहदावल तहसील के एक कानूनगो को रंगे हाथ पांच हजार रुपये के साथ धर दबोचा। वह मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। टीम न बखिरा थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज के निवासी संदीप साहनी की मेंहदावल के पिंडारी कला गांव में 0.267 हेक्टेयर जमीन है। जमीन के सीमांकन के लिए वह मेंहदावल तहसील के कानूनगो रामकुशल से मिले। इसके लिए उन्होंने पांच हजार रुपये मांगे। संदीप ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। बृहस्पतिवार की शाम ट्रैप टीम के प्रभारी भीशंकर मिश्रा के निर्देशन में इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव तथा उदय प्रताप सिंह यादव की टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी शुरू कर दी। संदीप उनसे मिलने के लिए मेंहदावल तहसील के पास स्थित पांडेय चाय की दुकान के पास पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर बातचीत के बाद उन्होंने पांच हजार रुपये रामकुशल को दिए। इसके बाद घात लगाए बैठी हुई एंटीकरप्शन टीम के सदस्यों ने उन्हें धर दबोचा, तकरीबन एक घंटे बाद टीम बखिरा थाने में अपनी तहरीर व रंगीन पानी के साथ अन्य साक्ष्य बखिरा थाने को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित संदीप साहनी ने बताया कि जमीन के सीमांकन व फील्डबुक बनाने के लिए 8 नवंबर 2024 से ही रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed