फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A herd of stray animals is destroying the wheat crop.

Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशुओं का झुंड बर्बाद कर रहा गेहूं की फसल

Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A herd of stray animals is destroying the wheat crop.
हरिहरपुर में गेहूं की फसल में छुट्टा पशुओं का झुंड-संवाद
हरिहरपुर। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का झुंड गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहा है। इनसे अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। किसानों ने स्थानीय प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के टिकुईकोल, बौरिहवां, मुकुंदपुर सहित आसपास के सिवान में छुट्टा पशुओं का झुंड फसलों को बर्बाद कर रहा है। करीब दो दर्जन से अधिक गोवंश एक साथ जिस खेत में घुसते हैं उस खेत की फसल को चौपट कर दे रहे हैं। पशुओं की तादाद अधिक होने के चलते किसान डर की वजह से उन्हें अपने खेतों से हटाने में असमर्थ दिख रहे हैं। जब तक कुछ लोग एक साथ मिलकर लाठी डंडा लेकर नहीं पहुंचते तब तक पशुओं का झुंड उस खेत से नहीं निकलता। गेहूं की फसल में लागत लगा चुके किसान अब पशुओं से अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसान विजय, राजाराम, राधे, हरिओम, रामासरे ने बताया कि रोजाना पशुओं के झुंड गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है लाखों की लागत से बने गो आश्रय केंद्रों के बावजूद छुट्टा गोवंश बड़ी संख्या में इधर उधर घूम रहे हैं और फसलों को बर्बाद करने के साथ ही लोगों पर हमला करके घायल भी कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed