फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतकबीरनगर: कबीर की धरती पर दिखेगी CM सिटी मॉडल की झलक, बनेगा सैटेलाइट टाउन

Wed, 05 Oct 2022 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of CM city model will be seen on Kabir land
कबीरस्थली। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम सिटी मॉडल की झलक अब कबीर की धरती पर दिखाई देगी। क्योंकि संतकबीरनगर जिले को पीपुल ओरिएंट मास्टर प्लान के जरिए सेटेलाइट टाउन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यहां औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन विकास को बढ़ावा देने का खाका तैयार किया जा रहा है।



बस्ती जिले से अलग कर वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिले का सृजन हुआ था। यहां की पहचान कबीर की परिनिर्वाण स्थली और बखिरा झील है। खलीलाबाद में औद्योगिक क्षेत्र भी है। बदलते दौर में यहां का विकास ठहर सा गया है। गोरखपुर से सटा जनपद होने के नाते यहां के लोगों की अपेक्षाएं भी अधिक हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे सिकरीगंज से होकर जिले की धनघटा तहसील से गुजरेगा। बांसी-नंदौर से खलीलाबाद होते हुए धनघटा से आंबेडकरनगर होकर लिंक एक्सप्रेस वे में सड़क मिलेगी। इससे रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता भी साफ होगा।
 

A glimpse of CM city model will be seen on Kabir land
बखिरा झील। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जनपद स्थित है, मगर अफसोस है कि जनपद का मास्टर प्लान नहीं बन पाया। जिला मुख्यालय अनियोजित तरीके से बसा है। यही वजह है कि औद्योगिक घराने की नजर यहां नहीं पड़ती। डीएम प्रेम रंजन सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के टाउन प्लानर हृतेश कुमार को संतकबीरनगनर जिले से संबंद्ध किया गया है। टाउन प्लानर हृतेश कुमार दस दिनों में दो बार जिले का दौरा कर चुके हैं।

A glimpse of CM city model will be seen on Kabir land
संतकबीरनगर में बंद पड़ी फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला।

गीडा को जिले में लाने का प्रयास
गीडा का विस्तार गोरखपुर के भीटी रावत और कसरवल तक हो चुका है। जिला प्रशासन की गीडा के जिम्मेदारों से बातचीत चल रही है। गोरखपुर के कसरवल के बाद जिले की सीमा मगहर पुल से शुरू हो जाती है। ऐसे में उम्मीद है गीडा का प्रवेश भी जिले में होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिला प्रशासन यूपीएसआईडीसी के जरिए मास्टर प्लान में लैंड यूज देकर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
A glimpse of CM city model will be seen on Kabir land
बखिरा झील - फोटो : twitter @premranjanias

रामगढ़ ताल की तर्ज पर विकसित होगी बखिरा झील
पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए डीएम का बखिरा झील व कबीर स्थली पर अधिक फोकस है। डीएम की रणनीति है कि इसकी ब्रांडिंग कर यहां पर्यटकों को लुभाने की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं हों, लाइटिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाए। आमी नदी में लोगों को लुत्फ उठाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी भी चल रही है। सहजनवां से घघसरा होकर जो मार्ग बखिरा जाता है, उसी मार्ग से सीधे झील तक जाने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी। झील के चारों तरफ पाथवे बनाए जाएंगे। बीच-बीच में दर्शक दीर्घा, नेचर टेल, मैग्रोव प्लाटेशन लगाने की योजना है। बोटिंग की सुविधा के साथ फोटोग्राफी के लिए लोकेशन चिह्नित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
A glimpse of CM city model will be seen on Kabir land
डीएम प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर जिले को विकसित कराने का प्लान तैयार किया जा रहा है। संतकबीरनगर में औद्योगिक विकास के साथ बखिरा झील को विकसित किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed