{"_id":"69406bdccf2af703a70b7961","slug":"a-gas-cylinder-explosion-damaged-a-wall-and-one-person-was-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142844-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर में विस्फोट से दीवार क्षतिग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर में विस्फोट से दीवार क्षतिग्रस्त, एक घायल
Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
मेहदावल के बाराखाल में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद क्षत्तिग्रस्त दीवाल
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बाराखाल मोहल्ले में रसोई घर में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इससे पास की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दरवाजा भी टूट गया। घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हालांकि, आग नहीं लगी। विस्फोट के समय घर के लोग बाहर थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बाराखाल निवासी लालमन मौर्य का दो कमरे का मकान है। एक कमरे के रसोई घर में गैस सिलिंडर और चूल्हा रखा है। सुबह घर की महिलाओं ने खाना पकाया था। उसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। सुबह नौ बजे सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इससे पास की दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। दरवाजा भी टूटकर गिर गया। लालमन के पैर में हल्की चोटें आई हैं।
घटना से कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। विस्फोट के समय सभी लोग घर से बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। विस्फोट के बाद आस पास के लोग सहम गए। लोग घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने कहा कि राजस्व कर्मियों को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद होगी।