फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A fight broke out over a goat going under a Mahua tree.

Sant Kabir Nagar News: महुआ के पेड़ के नीचे बकरी जाने के विवाद में मारपीट

Sun, 19 Apr 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over a goat going under a Mahua tree.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मड़हाराजा गांव में महुआ के पेड़ के नीचे बकरी चले जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता जरीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे उनकी बकरी टहल रही थी। इसी बीच वह लतीफ के महुआ के पेड़ के नीचे चली गई थी। वह अपने घर पर बैठी थीं, उसी बीच बकरी पेड़ के नीचे जाने की बात को लेकर सबो, पुतुल, लाला व मोबिना एकराय होकर उनके दरवाजे पर आए और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed