फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A fight broke out between two groups over a dispute about dumping garbage.

Sant Kabir Nagar News: कूड़ा गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

Fri, 26 Dec 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two groups over a dispute about dumping garbage.
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव में कूड़ा गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में आरोपित पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता हकीकुन्निशा ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया कि 24 दिसंबर को शाम 4 बजे दरवाजे पर कूड़ा रखने के विवाद को लेकर विपक्षी मुस्ताक, फय्याज अहमद, समीमा और फातुमा उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना देखकर बचाव में आए अन्य परिजनों को भी काफी मारापीटा। जिससे सभी लोगों को काफी चोट आई। शोरगुल सुनकर तमाम लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जिसके बाद जाकर सभी की जान बची। एसओ ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed