{"_id":"662d4e12935c5c6f5c088064","slug":"a-drain-is-being-constructed-by-demolishing-the-road-at-azad-chowk-in-the-city-dialogue-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113485-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पालिका प्रशासन, सड़क तोड़कर नाला निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पालिका प्रशासन, सड़क तोड़कर नाला निर्माण शुरू
Sun, 28 Apr 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के आजाद चौक पर सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण किया जा रहा है। संवाद
- अंडरग्राउंड नाले से जुड़ेगा, जलभराव से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका क्षेत्र के आजाद चौक के पास हुए जलभराव को समाप्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत आजाद चौक के पास मुख्य सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण शुरू कराया गया है, ताकि जलभराव से लोगों को निजात मिल सके। यह नाला आगे जाकर अंडरग्राउंड नाले में जोड़ा जाएगा। हालांकि इसके लिए मार्ग को अवरूद्ध किया गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आजाद चौक से लेकर पठान टोला तक नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर पानी बह रहा था। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। आसपास के दुकानदार भी परेशानी झेल रहे थे। शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने आजाद चौक के पास बरदहिया जाने वाले मार्ग पर खुदाई कर साइफन डालने का काम शुरू किया।
सुबह से ही काम शुरू हो गया था, जिसके कारण बरदहिया जाना वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। बरदहिया जाने वाले लोगों को मार्ग बदलकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। नाले को शहर के अंडरग्राउंड नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी, इसे दूर करने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसे अंडरग्राउंड नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी निदान हो सके।