{"_id":"694596703242edfb1609b187","slug":"a-digital-library-will-improve-mental-health-while-a-gym-or-park-will-improve-physical-health-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143064-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिजिटल लाइब्रेरी से मानसिक तो जिम पार्क से सुधरेगी शारीरिक सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिजिटल लाइब्रेरी से मानसिक तो जिम पार्क से सुधरेगी शारीरिक सेहत
Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में तैयार डिजिटल लाइब्रेरी-संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास के विभिन्न विकास कार्य वर्ष 2025 में शुरू कर दिए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से डिजिटल लाइब्रेरी और दो ओपन जिम पार्क का कार्य तेजी से हो रहा है। अब यहां के लोगों का डिजिटल लाइब्रेरी से मानसिक विकास तो वहीं ओपन जिन पार्क से सेहत में सुधार होगा। तीनों परियोजनाओं में एक करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों को नए वर्ष में कुछ और नई सौगात मिलने जा रहे हैं। जिसमें नई उम्र के बच्चों के लिए बरगदवा बार्ड में डिजिटल लाइब्रेरी 37 लाख रुपये में तैयार की जा रही है। इस लाइब्रेरी के बन जाने से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई लिखाई में काफी सुगमता होगी। लाइब्रेरी पूर्ण रूप से वातानुकूलित बन रही है। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा, वरिष्ठ जनों की बैठने के लिए अलग स्थान लाइब्रेरी, प्रसाधन के अलावा लड़कियों के लिए दो अलग रूम तैयार किए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र के छिबरा वार्ड व बरगदवा बार्ड में लगभग 82 लख रुपये से दो ओपन जिम पार्क तैयार करा ररहा है। छिबरा वार्ड में बनाया गया ओपन जिम पार्क लगभग तैयार हो चुका है। कभी-कभार इसे खोला भी गया है लेकिन, बताया जा रहा है कि आम जनता के लिए विधि-विधान से इसका शुभारंभ किया जाएगा। नए वर्ष में यहां पर लोग व्यायाम करने जा सकेंगे।
0
नगर पंचायत धर्मसिंहवा में विकास कार्य का खाका तैयार किया जा रहा है आने वाले दिनों में यह नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित होगा जमीन की उपलब्धता को देखते हुए कई और स्थान पर लाइब्रेरी और जिम पार्क खोलें जाने का प्रयास किया जाएगा। -आशुतोष कुमार ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धर्मसिंहवा