फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A CCTV camera will be installed on 24 candidates

Sant Kabir Nagar News: 24 परीक्षार्थी पर लगेगा एक सीसीटीवी कैमरा

Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
A CCTV camera will be installed on 24 candidates
-डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

-कंट्रोल रुम को 24 घंटा सक्रिय रखने का डीएम ने दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हर 24 परीक्षार्थी पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रश्न पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के साथ ही प्रश्न पत्र का कोई भी मूवमेंट पुलिस की निगरानी में रहेगा।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि 23 से 31 अगस्त तक दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक) पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त करने तथा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने एवं लाने का जिम्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट का होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम प्रशासन व पुलिस की देख-रेख में रहेगा तथा सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। सीएमओ सभी परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान के अनुसार प्रत्येक 24 बच्चों पर एक कैमरा लगना है। जिसे 21 अगस्त तक लगा दिया जाए। इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, डीडीओ सुरेश चन्द्र केशरवानी, पीडी संजय नायक, डीसी एआरएलएम जीशान रिजवी, एसडीएम शैलेश कुमार दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed