फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A case will be registered against five people of the same family for abducting a woman.

Sant Kabir Nagar News: महिला को भगाने के मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों पर दर्ज होगा केस

Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
A case will be registered against five people of the same family for abducting a woman.
संतकबीरनगर। सीजेएम श्वेता श्रीवास्तव ने तीन बच्चों की मां को भगा ले जाने के मामले में एक ही परिवार के दंपत्ती समेत पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है। अधिवक्ता जयप्रकाश पाठक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने कोर्ट में तहरीर दी, जिसमें कहा कि 10 11 मई 2023 की रात उसके गांव में लड़की की शादी थी। शादी में सम्मिलित होने के लिए वह गया था।
विज्ञापन

बराती के खाना खाने तथा जयमाल के बाद अपने घर पर रात में करीब 12 बजे पहुंचा। कमरे में तीनों बच्चे सो रहे थे, जबकि पत्नी नहीं थी। काफी तलाश किया, लेकिन का पता नहीं चला। गांव के लोगों ने अगले दिन सुबह बताया कि गांव के तीन सगे भाई उसकी पत्नी को लेकर जाते देखे गए। इसमें दो महिलाओं ने भी सहयोग किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने इस मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है। इस संबंध में आख्या अविलंब मांगी है। संवाद
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed