{"_id":"6910f059d56b5e42a20187c6","slug":"a-case-of-theft-was-filed-against-a-young-man-who-was-doing-wiring-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140988-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वायरिंग कर रहे युवक पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वायरिंग कर रहे युवक पर चोरी का केस
Mon, 10 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के करहना गांव में प्रदीप कुमार के घर वायरिंग का कार्य कर रहे युवक पर चोरी का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में प्रदीप कुमार ने बताया कि सितंबर में घर में वायरिंग का कार्य चल रहा था।
प्रदीप चौधरी को कार्य दिया गया था। उनके साथ कल्लू पुत्र लाल देव भी घर पर काम कर रहे थे। चोरी से बचने के लिए घर के कुछ आभूषण बोरी में रखे थे। कुछ समय बाद देखा गया तो एक बोरी से मंगलसूत्र, मांग का टीका, चेन आदि गायब थी। ठेकेदार से पूछताछ की गई तो उन्होंने कल्लू पर चोरी की आशंका जताई। कल्लू से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह दूसरे राज्य में चला गया है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल में जो तथ्य आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद