फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a bus accident in death

Sant Kabir Nagar News: बरातियों से भरी बोलेरो पलटी पुरोहित की मौत

Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
a bus accident in death
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के झउआ कोमर से रविवार की शाम सिद्धार्थनगर के पथरा जा रही बरातियों से भरी बोलेरो के पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पुरोहित की मौत हो गई। पुरोहित की मौत हो जाने से उनके गांव बरघाट में मातम पसर गया है। गाड़ी में सवार नाई और दूल्हे के मामा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरघाट निवासी श्याम मोहन पुत्र कुंज बिहारी (35 वर्ष) रविवार को क्षेत्र के ही झउवा कोमर के रहने वाले राजदेव साहनी के बेटे की शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। श्याम मोहन राजदेव के पुरोहित थे, वे जिस गाड़ी में बैठे थे उसमें नाई और दूल्हे का मामा भी मौजूद थे। गाड़ी गांव से अभी बाहर कुछ ही दूर सिद्धार्थनगर के कलनाखोर गांव के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में पुरोहित श्याम मोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मामा एवं नाई बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इधर श्याम मोहन की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। लोगों ने बताया कि श्याम मोहन के पिता काफी वृद्ध हो गए हैं और मरणासन्न स्थिति में बिस्तर पर पड़े हैं। उन्हें बेटे की मौत की कोई जानकारी नहीं है। लोगों ने बताया कि पत्नी वंदना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। श्याम मोहन का चार साल का बच्चा है। दो भाई और हैं जो अलग रहते हैं। मां की मौत चार साल पहले हो चुकी है। पारिवारिक स्थिति बहुत ही खराब है। श्याम मोहन की मौत होने से गांव में लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed