फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A bridge will be built over Kathiniyaan drain on Chamarsan-Deori road at a cost of Rs 6.61 crore.

Sant Kabir Nagar News: चमरसन-देवरी मार्ग पर कठिनइयां नाले पर 6.61 करोड़ से बनेगा पुल

Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built over Kathiniyaan drain on Chamarsan-Deori road at a cost of Rs 6.61 crore.
देउरी में कठिनइया नदी पर यहीं बनेगा 6 करोड़ की लागत से पुल । संवाद - फोटो : udhampur news
संतकबीरनगर। जिले के चमरसन- देवरी मार्ग मार्ग पर कठिनइयां नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस पुल के निर्माण कि लिए छह करोड़ 61 लाख 62 हजार रुपये की मंजूरी मिली है। पुल के बन जाने से क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दावा किया है कि पुल की स्वीकृति उनके प्रयास से मिली है।
विज्ञापन

जिले के चमरसन से देवरी मार्ग के कठिनइयां नाले पर अभी लोगों को अस्थाई पुल से होकर आना-जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में पानी अधिक होने पर इस पुल से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना-जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पहल की और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए छह करोड़ 61 लाख 62 हजार रुपये की वित्तीय सहमति दी है।
विज्ञापन

शासन के अनु सचिव शिव कुमार ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर बताया है कि राज्य योजना के अंतर्गत चमरसन से देवरी मार्ग के कठिनइयां नाले पर आरसीसी पुल का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इधर पुल के निर्माण की स्वीकृति से इस क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को सहूलियत मिलेगी और लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। इस संबंध में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब इसकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
चमरसन से देवरी मार्ग पर कठिनइयां नाले पर पुल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ आंदोलन किया गया था। इसके बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने इस मामले को सदन में उठाया था। इसके लिए सांसद पप्पू निषाद ने भी काफी संघर्ष किया था। इस पुल के बनने से लोगों को 15 से 20 किलोमीटर घूमकर आने-जाने से राहत मिलेगी। -राम सुरेश चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed