{"_id":"690ba1bb71d53e16e707e561","slug":"a-boy-riding-a-bicycle-came-under-the-wheels-of-a-paddy-threshing-machine-and-died-khalilabad-news-c-7-hsr1003-1125045-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धान कुटाई मशीन के पहिए के नीचे आया साइकिल सवार बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धान कुटाई मशीन के पहिए के नीचे आया साइकिल सवार बालक, मौत
Thu, 06 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बनकटी(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर में लगी धान कुटाई मशीन के पहिए के नीचे आने से महुली क्षेत्र के कोल्हूगांड़ा गांव निवासी अंश गौड़ (12) की मौत हो गई। अंश की मौत की खबर लगते ही परिवार को कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के कोल्हूगांड़ा गांव निवासी रोहित गोंड का बेटा अंश गौड़ सुबह करीब 8:30 बजे देईसांड़ बाजार से जलेबी खरीदने गया था। जलेबी खरीदकर घर जाने के लिए जैसी ही सड़क पर साइकिल पर बैठने की कोशिश की, तभी बनकटी की तरफ जा रहे ट्रैक्टर में लगी धान कुटाई मशीन के पहिए के नीचे आ गया। पहिया शरीर पर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अंश दो बहनों के बीच इकलौता छोटा भाई था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मौका पाकर चालक भाग गया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।