फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A body was found floating in the Ami River, but it could not be identified.

Sant Kabir Nagar News: आमी नदी में उतराया मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 07 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A body was found floating in the Ami River, but it could not be identified.
पड़रिया पुल के पास आमी नदी में अज्ञात शव की छानबीन में जुटी पुलिस : संवाद
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के दुर्गजोत दुधारा रोड पर शनिवार को पड़रिया पुल के नीचे युवक का शव आमी नदी में उतराया मिला। सूचना मिलने के बाद बेलहरकला पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पड़रिया पुल के नीचे ग्रामीणों ने आमी नदी में उतराया शव देखा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना बेलहरकला पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास आंकी गई है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। वह मात्र अंडरवियर पहने था। नाक के पास खून सूखा हुआ था।
विज्ञापन

पहचान न होने पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करके शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि 72 घंटे तक पहचान का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया और डीसीआर की भी मदद ली जा रही है।

पड़रिया पुल के पास आमी नदी में अज्ञात शव की छानबीन में जुटी पुलिस : संवाद

पड़रिया पुल के पास आमी नदी में अज्ञात शव की छानबीन में जुटी पुलिस : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed