{"_id":"66-97698","slug":"Sant-kabir-nagar-97698-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह बाद पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह बाद पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
Sant kabir nagar
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दस माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के चकदही गांव निवासी एक प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग गए थे। पुलिस दोनों की तलाश कर ही थी। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा। खबर पर दोनों के परिजन कोतवाली पहुंच गए थे। इस मामले में दिसंबर 2013 में युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज शिवाजी राव ने बताया कि अपहृता की तलाश में वह कलकत्ता तक गए थे। बाद में पता चला कि दोनों लखनऊ में रह रहे है। वहां भी टीम गई,लेकिन दोनों लखनऊ छोड़ कर खलीलाबाद चले आए। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अपहृता के साथ आरोपी को पकड़ा गया। महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन