{"_id":"66-97492","slug":"Sant-kabir-nagar-97492-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगन से गिरा पेट्रोल, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगन से गिरा पेट्रोल, हादसा टला
Sant kabir nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पेट्रोल भरी ट्रेन के एक टैंक से रिसाव शुरू हो गया। तेज रिसाव की वजह से पेट्रोल रेल पटरी पर गिरने लगा। गश्त के दौरान जीआरपी के जवानों ने देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। डीएम ने सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। देर रात लीकेज बंद कराया जा सका। देर रात तक मौके पर नायब तहसीलदार मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
22 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बैतालपुर जा रही पेट्रोल भरे टैंक वैगन डाउन बीपीओबी ट्रेन खड़ी हुई। गश्त के दौरान जीआरपी के जवानों को टैंक वैगन के एक डिब्बे से पेट्रोल के रिसाव होने की जानकारी हुई। जीआरपी चौकी इंचार्ज राकेश आनंद ने रिसाव की सूचना मेमो के जरिए रेलवे अधिकारियों को दी।
दीपावली पर्व होने की वजह से मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल गोरखनाथ सिंह यादव को भी सूचित किया। डीएम प्रकाश बिंदु ने बताया कि एसपी के जरिए उन्हें मामले की जानकारी हुई। तत्काल एडीएम के अलावा अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को भी दी गई। एडीएम अजयकांत सैनी, एसडीएम रामकेर यादव एवं नायब तहसीलदार राहुल देव भट्ट फायर ब्रिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात रेलवे के इंजीनियर भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के टीएसआर स्टाफ ने रिसाव को बंद किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों ने बताया कि यदि थोड़ी चूक हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रशासन की सक्रियता से हादसा टल गया। स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिसाव की सूचना अधिकारियों को दी गई थी। रात में टीएसआर के स्टाफ ने पहुंचकर रिसाव को बंद किया, उसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।