{"_id":"66-97267","slug":"Sant-kabir-nagar-97267-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को नहीं मिला मानदेय
Sant kabir nagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों व रसोइयों की इस वर्ष दीपावली फीकी रहेगी। मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों व रसोइयों के घरों में दीप जलाना मुश्किल है। शिक्षामित्रों को दो माह सेऔर रसोइयों को पांच माह का मानदेय नही मिला है। शिक्षामित्र व रसोइया मानेदय भुगतान में विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। रसोइयों व शिक्षामित्रों ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है। साथ ही जिलाधिकारी से शीघ्र ही मानदेय भुगतान के लिए गुहार लगाई है।
सेमरियावां ब्लॉक के 126 प्राथमिक व 64 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात बच्चों को गरमागरम भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय गत सत्र के माह अप्रैल 2014 से नही मिला है। शिक्षामित्र इक्तेदार अहमद, जावेद अहमद, अजय कुमार, पार्वती गुप्ता आदि ने बताया कि एक तो इतना अल्प मानदेय वो भी समय से नही मिलने से शिक्षामित्र आर्थिक संकट से जूझने पर मजबूर है। शिक्षामित्र मोहन लाल ने बताया कि दो माह से मानदेय नही मिलने से शिक्षामित्रों अपने घरों में दीप भी जला नही पाएंगे। बच्चों के पटाखे और मिठाइयां तो दूर की बात है। मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्र कर्ज में आ गए हैं। वहीं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय करही पर तैनात रसोइया राम कृष्ण, आरती देवी, विमला देवी, कलावती देवी, मेवाती देवी आदि ने बताया कि पांच माह से मानदेय न मिलने से दीपावली पर दीप जलाने के लाले पड़ गए है। दीप जलाने व मिठाई के पैसे कहां से लाएं। शिक्षा मित्रों ने डीएम से मानदेय दिलाने की मांग की है।