{"_id":"66-85618","slug":"Sant-kabir-nagar-85618-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर मजबूती से लगें कार्यकर्ता : कुशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर मजबूती से लगें कार्यकर्ता : कुशल
Sant kabir nagar
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के बालूशासन गांव में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेक्टर प्रभारियों को बूथ स्तर पर कार्य किए जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद व बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कार्य करें। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान बूथों तक जाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें बसपा की झोली में जा रही हैं। चुनाव के बाद केंद्र में बसपा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और बसपा मुखिया मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगोें में जाकर बसपा के पक्ष मेें मतदान करने की अपील करें। इसके अलावा केसारी में भी एक जनसभा हुई। जहां पर कुछ लोगोें ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रूप से मोहम्मद हफीज, शाह आलम, श्रीमती लक्ष्मीना, जगलाल, धर्मेंद्र, रामदुलारे आदि शामिल रहे। इस दौरान सेक्टर प्रभारियों से सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर डॉक्टर सत्यपाल पाल, अजीत राय, बड़े लाल गौड़, मंसूर आलम चौधरी, अनवर अली, मास्टर नेवास अली, खुर्शीद अहमद, जेआर अंबेडकर, दयाशंकर गौतम, योगेंद्र कुमार राव, अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।